हाथरस : पुलिस की गिरफ्त में बैटरी चोरी का आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई बैटरी भी पुलिस ने बरामद की है।
इगलास रोड स्थित कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला हेमा से कुछ दिन पूर्व एक ट्रैक्टर से चोर बैटरी चोरी कर ले गए थे। यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त प्रमोद उर्फ नेहना पुत्र राधेश्याम उर्फ डिप्टी सिंह निवासी नगला बुधू की तलाश शुरू कर दी।
शनिवार को अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बैटरी को बरामद किया। अभियुक्त को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।