फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मालगाड़ी से टकराई कार, एक की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि में ओवरब्रिज के नीचे कासगंज की तरफ से आई मालगाड़ी से एक कार टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए और एक कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद करीब 15 मिनट तक मालगाड़ी भी मौके पर रुकी रही।
सासनी निवासी शिवांग पुत्र रामगोपाल और उसके साथी प्रियल व आयुष पुत्रगण अनिल गुप्ता शुक्रवार को न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार हो हाथरस आए थे। देर रात को वह शहर के मोहल्ला श्रीनगर की तरफ से कार में सासनी की तरफ लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने कार चालक युवक से यह कहा था कि फाटक बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से कार नहीं निकलेगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी कार को तालाब चौराहा ओवरब्रिज के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन की तरफ दे मारा और इस बीच कासगंज की तरफ से आई मालगाड़ी की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं शिवांग पुत्र रामगोपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी यहां पर आ गई। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें