हाथरस: कार की टक्कर से डिवाइडर ध्वस्त होने के बाद नुकीली सरियाओं को कटवाते कोतवाली निरीक्षक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर डिवाइडर से कार टकरा गई, जिससे कार सवार सिपाही घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
मथुरा रोड पर बना डिवाइडर आए-दिन हो रहे हादसों का कारण बन रहा है। यहां पर पिछले करीब 15 दिनों में एक दर्जन से अधिक कार डिवाइडर से टकरा चुकी हैं, जिसके बाद अब इसे लोग खूनी डिवाइडर भी कहने लगे हैं।
रविवार की रात को भी दिल्ली नंबर की एक कार इस डिवाडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक सिपाही घायल हो गया। उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
डिवाइडर पर निकल रहीं नुकीली सरिया कटवाईं
एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र ने मथुरा रोड डिवाइडर से बाहर निकल रहीं नुकीली सरियों को गैस कटर व मशीन से कटवाया, ताकि सरियों के कारण हो रहीं घटनाओं को कुछ कम किया जा सके।