न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विद्युत विभाग के जेई को ट्रक ने मारी टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
अलीगढ़ निवासी मुकेश कुमार आगरा में विद्युत विभाग में जेई हैं। वह शनिवार की देर रात को आगरा से ड्यूटी करके अलीगढ़ लौट रहे थे। इसी बीच कोतवाल चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड पर अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे जेेई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर चंदपा पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।