हाथरस : गांव सूरतपुर में अवैध कब्जा ध्वस्त कराते एसडीएम सदर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव सूरतपुर में ग्राम पंचायत की जमीन पर 20 साल से हो रहे अवैध कब्जे को रविवार को एसडीएम की निगरानी में हटाया गया। जमीन पर किशन स्वरुप पुत्र लक्ष्मी नारायन ने अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम सदर ने बताया कि इस भूमि पर सोमवार से पंचायत घर के लिए निर्माण कार्य शुरू होगा।
बता दें कि शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कई जगहों पर पंचायत घर की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पुलिस महकमे के साथ कब्जे को खाली करा रही है।