हाथरस : टीकैत के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव टीकैत बिसावर में रविवार की देर शाम को कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई।
गांव झरोठा (बल्देव) जिला मथुरा निवासी 25 वर्षीय जीतू पुत्र जंगली और मुकेश पुत्र रघुराज सिंह बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे तो इस दौरान गांव टीकैत बिसावर के पास एक कैंटर से बाइक की भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में बाइक सवार जीतू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सादाबाद सीएचसी पर चिकित्सकों ने भी जीतू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को रेफर कर दिया गया।