संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
राष्ट्रीय सचिव प्रबल चौधरी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। तब से पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। 2014 में भाजपा की सरकार बनी थी, तब रसोई गैस सिलिंडर के दाम 400 रुपये थे, लेकिन वर्तमान में यह दाम 800 तक पहुंच चुके हैं। भाजपा जनता के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है।
अगर रसोई गैस और पेट्रोल, डीजल के दाम कम न किए गए तो सपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस दौरान विक्रम सिंह, साबिर मलिक, कौशल पंडित, मनीष गौतम, उमेश पंडित, अजयराज सिंह, संदीप चौधरी, हिमालय, बॉबी, अंकित, कृष्णा आदि थे।