न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोटरी क्लब ऑफ हाथरस सिटी द्वारा बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 यूनिट खून दिया गया, जिसमें देश में फैली हुई कोरोना महामारी को संज्ञान में लेते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए क्लब के सदस्यों ने रक्तदान किया।
विकास अरोड़ा, गिर्राज वर्मा, रूपेश गुप्ता, राहुल देव शर्मा, कुशाग्र जोशी, डॉ. नितिन मिश्रा, मुकुल दीक्षित, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, मनोज कुमार अग्रवाल, रघुकुल अमर दुबे, निशांत वार्ष्णेय, कविता अग्रवाल, शैली उपाध्याय, रजत गौतम, दीपक वार्ष्णेय ने रक्तदान किया।
क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर और सामाजिक कार्य क्लब करता रहेगा और हम उन सभी डॉक्टर, नर्स, पुलिस कर्मी, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को बधाई देते हैं, जो इस कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए लगे हुए हैं।