न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
साइबर सेल टीम की सक्रियता से फोन पेय के माध्यम से ठगे गए 27500 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस आ गया। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित युवक ने साइबर टीम को धन्यवाद दिया है। ठगी की शिकायत परीक्षित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम पोरा थाना सिकंदराराऊ ने 11 जुलाई को साइबर सेल में की थी।
शिकायत पत्र में पीड़ित युवक ने बताया था कि किसी ने रिश्तेदार बनकर फोन पे में पैसे डालने की कहकर मोबाइल पर लिंक भेजकर फोन पे के माध्यम से उसके खाते से 27500 रुपये निकाल लिए थे। साइबर सेल टीम की सक्रियता व अथक प्रयास से 10 अगस्त को इस प्रकरण में परीक्षित के 27500 रुपये वापस कराए गए।
रुपये वापस पाकर युवक ने खुशी का इजहार करते हुए कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल टीम को धन्यवाद दिया। साइबर सेल की टीम में निरीक्षक ऋषि पाल सिंह, एसआई सत्यपाल साइबर और सिपाही मोहित कुमार शामिल हैं। संवाद