फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जेई विजिलेंस जांच में व्यस्त, पांच करोड़ रुपये गिरा राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विजिलेंस की जांच ने बिजली विभाग के राजस्व पर बुरा असर डाला है। जिले के करीब 20 जेई विजिलेंस के साथ जांच में लगे हैं। इस कारण पांच करोड़ राजस्व की कम वसूली हुई है। अब विभागीय अधिकारी सितंबर माह में इस लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश में अभी से जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कई वर्ष पहले डार्क जोन में अवैध तरीके से नलकूपों के कनेक्शन वितरण कर दिए गए। बीते वर्ष में इन नलकूपों को नियमित कर दिया गया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने बिजली महकमे पर आरोप लगाते हुए ऊर्जा मंत्री व निगम के अफसरों से शिकायत की। शिकायत पर आगरा, अलीगढ़, मथुरा और कासगंज जिलों की विजिलेंस ने पांच हजार कनेक्शनों को चेक किया। विजिलेंस के सहयोग के लिए अधीक्षण अभियंता ने करीब 20 जेई को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण अगस्त माह में पांच करोड़ का बिजली महकमे को घाटा हुआ है। पिछले महीने से साढ़े 35 करोड़ था तो इस माह साढ़े तीस करोड़ पर राजस्व का आंकड़ा रुक गया। जब चारों खंडों की समीक्षा की गई तो अफसरों के पसीने छूट गए। अब सितंबर माह में अधिक से अधिक राजस्व जुटाने की कोशिश शुरू हो गई है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि विजिलेंस जांच में 20 जेई लगे रहे। इस कारण अगस्त माह में पांच करोड़ रुपये का राजस्व कम आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें