फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में कम चलीं बसें, डग्गेमार वाहनों से लोगों ने किया सफर

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस में वाहनों के इंतजार में परेशान खड़े यात्री। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मतदान को लेकर रविवार को लोगों को वाहनों की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोग मुख्य मार्गों पर वाहनों का इंतजार करते रहे। रोडवेज बसें भी कम चली। इस कारण डग्गेमार वाहनों के जरिये यात्रियों ने गंतव्य तक की दूरी तय की।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की बसें चुनाव में लगी हुई है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए एक हजार से अधिक निजी वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है। इस कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को मतदान के दिन काफी लोग जरूरी कामकाज से बाहर गए। इन यात्रियों को गंतव्य तक दूरी तय करने के लिए वाहनों का घंटों इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में लोगों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
आज फोर्स को लेकर जाएंगी 11 और बसें
चौथे चरण में चुनाव कराने के लिए हाथरस डिपो की 11 और बसें आज अन्य जिलों के लिए रवाना हो जाएंगी। 30 बसें पहले ही जा चुकी हैं। इस तरह हाथरस डिपो के 77 में से 41 बसें चली जाएगी। इससे आने वाले दिनों में लोगों को आवागमन में और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

- मथुरा जाने के लिए काफी देर से रोडवेज बस का इंतजार कर रहे है। बस न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। चुनाव के साथ यात्रियों का भी ध्यान रखना चाहिए। - महेश चंद्र यात्री
- तालाब चौराहे पर बस के इंतजार में खड़े-खड़े काफी देर हो गई। कोई वाहन नहीं मिल रहा है। लग रहा अब अब टैक्सी से ही मथुरा जाना पड़ेगा। - सुनहरी देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें