फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों से बीएसए ने मांगा जबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ एसडीएम ने वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। अब ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर बीएसए ने तीन दिन अंदर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
जिले में फोटो युक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई है। हाथरस तहसील के अंतर्गत बीएलओ का कार्य कर रहे 65 शिक्षकों द्वारा प्रारूप छह, सात, आठ और आठ ए के एक भी दावा पत्र एसडीएम कार्यालय में जमा नहीं कराए हैं। जिसके कारण कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से वंचित हैं। शून्य प्रगति वाले बीएलओ के प्रति पिछले दिनों जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में नाराजगी व्यक्त की थी। जिस पर एसडीएम सदर ने लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए बीएसए को पिछले दिनों पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर के पत्र को बीएसए ने गंभीरता से लेते हुए अब लापरवाही बरतने वाले बीएलओ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए शाहीन ने बताया कि तीन दिन के अंदर बीएलओ में लगे लापरवाह शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। जवाब न देने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों सासनी ब्लाक के चार शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं सिकंदराराऊ ब्लॉक के 32 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें