न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बीएसए दफ्तर के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी होने से विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने दफ्तर को 24 घंटे के लिए बंद रखने का आदेश देते हुए सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने को कहा है।
कर्मचारी के कोरोना संक्रमित निकलने की जानकारी जब कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए। जो कर्मचारी संक्रमित निकला है, वह नियमित रूप से दफ्तर में आते रहे हैं।
बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने 24 घंटे के लिए दफ्तर को बंद रखने का आदेश जारी किया है। दफ्तर के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।