फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डंपर की टक्कर से साले की मौत, बहनोई गंभीर घायल

विज्ञापन
हाथरस : मृत युवक गुलफाम फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

पुरदिलनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ठाकुर जी के मंदिर के निकट बेकाबू डंपर ने सड़क पर बाइक खड़ी कर बात कर रहे साले और बहनोई को टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बहनोई को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। डंपर ने एक सब्जी वाले की ढकेल को भी टक्कर मारी, जिससे ढकेल टूट गई और सब्जी विक्रेता बाल-बाल बच गया। चालक डंपर को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के मोहल्ला जीवनगढ़ निवासी गुलफाम (20 वर्ष) पुत्र बहादुर अली नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में अपने बहनोई मुख्तार अली पुत्र शमशाद अली के यहां आया था। शुक्रवार की शाम को साला और बहनोई दोनों बाइक से पुरदिलनगर किसी काम से गए थे। वहां से लौटते समय ठाकुर जी के मंदिर के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर यह दोनों बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पुरदिलनगर की तरफ से तेज गति से आते डंपर ने पहले सब्जी की ढकेल को टक्कर मारी, जिससे ढकेल टूट गई और उस पर रखीं सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुलफाम की मौके पर ही मौत हो गई और मुख्तार को गंभीर चोर्टें आइं। उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया। सीएचसी पर मोहल्ले और परिवार के काफी लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें