फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आवारा सांड़ के हमले में टूटी ग्रामीण के हाथ की हड्डी

विज्ञापन
हाथरस: कस्बा कचौरा में सांड़ के हमले से घायल ग्रामीण। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

आवारा सांड़ अब क्षेत्र में बड़ा खतरा बन गए है। सांड़ों की वजह से पहले सिर्फ किसान परेशान थे अब आम लोग भी दहशत में है। वे अब फसलों के साथ-साथ इंसानों को भी क्षति पहुंचाने लगे हैं। कसबा कचौरा में बीते दिन एक सांड़ ने एक व्यापारी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे व्यापारी के हाथ की हड्डी टूट गई।
कस्बा निवासी व्यापारी शेष कुमार (55) पुत्र रामबाबू दोपहर में रामलीला मैदान से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक सांड़ तेजी से आया और रामबाबू की कमर में सींग फंसा कर पटक दिया। इससे रामबाबू के हाथ की हड्डी टूट गई। कचौरा के लोगों का कहना है कि ग्रामीण अंचल में इनकी भूख शांत नहीं हो पा रही है। इससे इन्हें क्रोध आता है तथा किसी को भी पटक कर घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गांव वाजीदपुर में सांड़ के हमले से एक वृद्ध इतना घायल हो गया कि उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज कराना पड़ा। सुबोध गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिल कुमार, ब्रजमोहन साहू ने एसडीएम से आग्रह किया है कि वे आवारा पशुओं विशेषकर सांड़ों को तत्काल गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें