फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर का पानी हुआ विषैला जल में रहने वाले जीव जंतुओं की मौत

विज्ञापन
पानी विषैला होने से तालाब में मरे पड़े कुछए। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ममौता कलां में एक पोखर का पानी जहरीला होने से उसमें रह रहे कछुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मृत कछुओं को खाने से गांव के कुत्ते भी मर गए हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नगर पंचायत व अन्य संस्थाओं की मदद से पोखर की सफाई कराई जाएगी, लेकिन अफसोस की बात है कि शनिवार को पोखर की सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम ममौता कलां में गांव के निकट एक पोखर है, जिसमें काफी मात्रा में पानी रहता है। धीरे-धीरे ग्रामीणों ने पोखर के चारों ओर मकान बनाने शुरू कर दिए हैं, जिससे पोखर बेहद संकुचित रह गई है, लेकिन इसकी गहराई पूरी है। पोखर में कछुआ, मेंढक आदि जलीय जीव रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस पोखर का पानी जहरीला हो गया है, जिससे इसमें रहने वाले कछुओं की मौत होनी शुरू हो गई है। मरे हुए कछुए पानी में उतराते हुए दिख रहे हैं। गांव के एक कुत्ते ने मरे हुए कछुए को खा लिया था, जिसके बाद वह कुत्ता भी मर गया। ग्रामीणों का कहना है कि कछुओं के मरने से पोखर का पानी जहरीला और बदबूदार हो गया है, जिससे पोखर के आसपास बने घर में लोगों का रहना दूभर हो गया है। शनिवार को इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने यूपी 100 को दी। यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें