न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वर्ष 2020 के सापेक्ष 2021 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की संख्या में दस फीसदी की कमी लाने के संबंधित मंडलायुक्त गौरव दयाल ने निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार व अन्य कार्रवाई की जाएं।
शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया। शासन के निर्देश के क्रम में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा है कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए।
गत वर्ष के सापेक्ष वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की संख्या में 10 फीसदी की कमी लाई जाए। रैपिड रिस्पांस, गोल्डन ऑवर में बेहतर ट्रॅामा केयर सुविधा को प्रभावी किया जाए। उन्होंने कहा है कि जन जागरूकता के कार्यक्रम कर लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए। संवाद