फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गोकशी करने वाले छह शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस की गिरफ्त में गोकशी करने वाले गिरोह के सदस्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने बाईपास पर नगला सिंगी के निकट से गोकशी के आरोप में छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध छुरा, गंडासा, बेहोश करने की दवा, सीरिंज, दो जिंदा गोवंश, होंडा सिटी कार और बाइक भी बरामद की है। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में बुधवार को थाना हाथरस गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाईपास रोड पर नगला सिंगी के पास से पुलिस ने गोकशी करने वाले छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो छुरा, एक गंडासा, चार सीरिंज, दो पैकेट प्लास्टिक पॉलिथीन में 15 सुई, छह बेहोश करने की दवा, पांच बड़ी काली पॉलिथीन, छह सफेद प्लास्टिक के बोरे, रस्सी के टुकडे़, होंडा सिटी कार संख्या डीएल 4सीए बी-8843, दो बछड़े जिंदा व एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग अपने साथी तौफीक पुत्र रशीद खां निवासी अमीर निशा सिविल लाइन अलीगढ़ के कहने पर आसपास में मिलकर आवारा और पालतू जानवरों को पकड़कर लाते हैं। इसके बाद बेहोशी का इंजेक्शन देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उन गोवंशो को काटकर उनका मांस बोरों में भरकर अपने साथी तौफीक को दे देते हैं। इसके बदले तौफीक उनको एक रात का दो हजार रुपये दे देता है।
तौफीक इस मांस को ले जाकर गाड़ी में लादकर कभी दिल्ली, हरियाणा आदि दूसरे प्रांतों में ले जाकर बेचता है। बुधवार को भी यह लोग नगला सिंगी के नाले की पटरी से दो बछड़ों को पकड़कर लाए थे। यह कार की डिग्गी में थे। यह लोग इनको बेहोशी का इंजेक्शन देकर सुनसान जगह में ले जाकर उनको काटने की फिराक में थे, लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तौफीक मौके से भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास पुलिस कर रही है। संवाद
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
अकील पुत्र शब्बीर निवासी अकबरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर हाल निवासी नगला पटवारी नाला थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, इरशाद पुत्र जमील, जुबेर पुत्र जाकिर हुसैन, शाहिद पुत्र नवाब निवासीगण मौलाना आजाद नगर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, नूरहसन पुत्र खुदा बख्श निवासी लहरा थाना हाथरस गेट, हाथरस, नहना उर्फ सतेंद्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी सद्दा का नगला थाना सासनी हाथरस को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हाथरस गेट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा, एसआई ततवीर सिंह, किशन सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, सोनू सिह, अंकुर कुमार, वीकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें