फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नियमों का पालन न करने पर ईंट-भट्ठा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ अंकुर वर्मा, सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हसायन रोड पर गांव नगला बरी पट्टी देवरी के निकट जसोदा देवी ईंट उद्योग के नाम संचालित ईंट भट्ठे को नियमों का उल्लंघन करने पर सीज करा दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में इस भट्ठे के संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिली। प्रदूषण और रॉयल्टी अदायगी की औपचारिकताएं भी पूरी नहीं की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठे को भट्टा स्वामी मोहित कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी उमराव पुर की अग्रिम आदेश तक सुपुर्दगी में दे दिया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि तीन भाग भरा हुआ एक बार खाली किसी भी प्रकार का कोई भी सामान या ईंट उठनी नहीं चाहिए। भट्ठे पर नजर रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें