फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्युत लाइन का जाल टूटने से बाइक सवार भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

बिजलीघर के समीप विद्युत लाइन का जाल टूटकर एक बाइक पर गिर गया। इससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोग दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। कस्बा के दिनेश तोमर अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को अलीगढ़ लेकर गए।
सुशील कुमार अपनी बहन चंचल के साथ अपनी ननिहाल मेंडू हाथरस से अलीगढ़ अपने घर जा रहा था। शाम बजे के करीब पांच बजे जैसे ही वे बिजलीघर के सामने पहुंचे विद्युत लाइन का जाल टूट कर उनके ऊपर गिर गया। जाल की चपेट में आने से बाइक गिर गई और दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुघर्टना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन क्षतिग्रस्त बाइक को रास्ते से हटाकर दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। दुघर्टना इतनी जबरदस्त थी कि सुशील कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। कपड़े एवं बैग भी जल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें