फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जून में खुलें बाजार तो सहालगों से कारोबार को मिले संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण अब काफी कम हो चुका है। ऐसे में यदि एक जून से सशर्त बाजार खुल जाए तो सहालग से जुड़े कारोबार को संजीवनी मिल जाएगी। जून व जुलाई में शादी के 11 शुभ मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तों से बाजार को काफी उम्मीद लगी है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर ने आमजन के साथ कारोबारियों के लिए भी दिक्कतें खड़ी कर द्रीं।
सहालगों में कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार बंद रहा। शादी विवाह में पचास लोगों की अनुमति दी गई। इस कारण शादी वाले घरों में खाद्य सामग्री से लेकर कपड़ा, रेडीमेड व अन्य कारोबार ठप पड़े रहे। जुलाई में बरसात शुरू होने से फिर से कारोबार ठप हो जाएगा। इस बार अक्तूबर माह में शादियां होंगी। ऐसे में अगर एक जून से बाजार खोलने की अनुमति मिल जाए तो शहर के पंजाबी मार्केट, पत्थर बाजार, घंटाघर, रामलीला मैदान, सासनी गेट आदि बाजारों में रौनक आ जाएगी।
विज्ञापन

- इन दिनों में किसान फसल को बेचकर शादी विवाह करता है। इस बार कोरोना कर्फ्यू के चलते शादी विवाह बहुत कम हुए हैं। यदि सरकार एक जून से सशर्त बाजार खोलने की अनुमति देती है तो तीस से चालीस प्रतिशत नुकसान की भरपाई जाएगी। -बृजबिहारी, रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी।
- सहालगों में व्यापार गति पकड़ता है। अब जून जुलाई में शादी विवाह को ध्यान में रखते हुए बाजार खुल जाए तो नुकसान की भरपाई होगी। इस बार पिछले साल से कारोबार में ज्यादा नुकसान है। - शैलेंद्र वार्ष्णेय, कारोबारी।
कोरोना कर्फ्यू में सुबह दुकान खोलने की अनुमति से लोगों को राहत है। अब जिले में संक्रमण कम हो गया है। शादी विवाह को ध्यान में रखते हुए कड़े नियम के साथ बाजार खुल जाए तो काफी राहत मिलेगी। रमाकांत शर्मा, फर्नीचर कारोबारी
विज्ञापन

- जून और जुलाई में शादी के 11 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें पांच जून, 16, 20, 23 और 42 जून का शुभ मुहूर्त हैं। इसके अलावा जुलाई में एक दो, सात, 13, 15 तारिक का लग्न शुभ है। सरकार जून जुलाई में नियमों से बाजार को खुलवाए। तो आमजन को काफी राहत मिलेगी। - बल्लभ जी महाराज , धर्माचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें