फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सादाबाद के प्रगतिपुरम में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, नकदी और जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
सादाबाद के प्रगतिपुरम में चोरी की वारदात के बाद बिखरा सामान। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
प्रगतिपुरम में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई घटना की तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद के मोहल्ला प्रगतिपुरम में एक बंद मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिए। चोर सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी भी पार कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना के संबंध में तहरीर कोतवाली में दी गई है।
प्रगतिपुरम निवासी शिशुपाल गौतम पुत्र स्व गंगा प्रसाद गौतम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात को उसके मकान का ताला बंद था, रात के समय करीब 12 व चार बजे के मध्य अज्ञात बदमाश मकान के दरवाजों का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर अलमारी व बक्से आदि से सामान चोरी कर ले गए। घटना के वक्त वह पास के ही एक गेस्ट हाउस में सो रहे थे। जब वह सुबह जागकर आठ बजे घर पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर देखा तो अलमारी व बक्से आदि के ताले टूटे हुए पड़े थे, इनमें रखे चांदी के वर्तन, थाली, कटोरी, गिलास चमच्च, तीन जोड़ी पाजेब, दो अंगूठी सोने की, कौंधनी और पचास हजार रूपये नकद, सोने की जंजीर, दो अंगूठी, साड़ी, पीतल के बर्तन आदि सहित करीब कुल पांच लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में जांच करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें