फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मिशन 2022 में भाजपा की जीत पर हुआ मंथन

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ में उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा ध्यान बूथों पर दे रही है। बूथ मजबूत होगा तो चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। जिले की चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल लोगों को जो कार्य दिया गया ह्रै, उसे जिम्मेदारी से करने के लिए कहा गया। 27 व 28 नवंबर को चलने वाले अभियान में अधिक से अधिक वोट बढ़वाने के लिए भी कहा गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समिति के पदाधिकारियों मिशन 2022 में जीत से संबंधित टिप्स दिए।
शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में अलीगढ़ में मंडल की चुनाव समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पन्ना प्रमुख लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक करें। साथ ही मतदान वाले दिन मतदाताओं को घरों से निकालें और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग बूथ पर नाराज चल रहे हैं, उनको सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर नाराजगी को दूर करें। आने वाले दिनों में विजय यात्रा आएगी। इसके स्वागत के लिए भी तैयारियों का खाका खींचा गया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें