प्रॉमिस डे पर नहीं आया प्रेमी तो प्रेमिका ने की खुदकुशी की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रॉमिस डे पर जब प्रेमी मिलने नहीं आया तो प्रेमिका ने खुदकुशी करने की कोशिश की। इसी दौरान उसके परिजन आ गए और उसे उपचार के लिए ले गए। स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी ने फुट ओवरब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की। इससे वह घायल हो गई।
बताते हैं कि इस शहर के ही एक मोहल्ले के एक युवक से इस किशोरी का प्रेम प्रसंग था। इस किशोरी ने उस युवक को बुलाया था लेकिन वह नहीं आया। इससे यह किशोरी काफी गुस्से में आ गई और वह अपने घर से रेलवे स्टेशन आ गई और वहां उसने यह कदम उठाया।
ऐसे में किसी तरह के किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई तो वह भी पीछे-पीछे आ गए और उसे अपने साथ प्राइवेट अस्पताल में ले गए। इस मामले में जीआरपी सिटी स्टेशन प्रभारी का कहना है कि किशोरी ने फुट ओवर ब्रिज से छंलाग लगाई थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके परिजन उसे यहां से ले गए।