फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गोवर्धन की सीमाएं सील, परिक्रमा के लिए न जाएं श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर मथुरा जिला प्रशासन ने गोवर्धन की सीमाएं सील कर दी है। इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया के जरिये दी जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से गोवर्धन न आने की अपील की है। कोरोना संक्रमण के चलते बीस जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले मेले को स्थगित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस को ब्रज की द्वार देहरी कहा जाता है। यहां से मुड़िया पूर्णिमा पर काफी संख्या में लोग गोवर्धन, वृंदावन के लिए जाते हैं। अपने गुरुओं की चरण वंदना के आशीर्वाद लेते हैं। पिछले साल भी श्रद्धालुओं का गुरुओं से कोरोना के चलते मिलन नहीं हुआ था। इस बार संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मथुरा प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए मुड़िया पूर्णिमा मेले को स्थगित कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए यह अपील की जा रही है कि श्रद्धालु गोवर्धन न आए। सभी सीमाएं सील कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लभ जी महाराज मनाएंगे ऑनलाइन गुरु पूर्णिमा पर्व
आचार्य बल्लभ जी महाराज ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अभी से पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने शिष्यों के लिए गुरु पूर्णिमा 2021 के नाम से एक ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में शामिल श्रद्धालुओं को जूम मीटिंग एप का लिंक दिया जाएगा जिसकी मदद से 24 जुलाई को शहर के बिछुआ गली स्थित भास्कर भवन पर होने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व में वे शामिल होंगे। सुबह आठ बजे से गुरु पूजन की शुरुआत होगी। उसके बाद इस एप की मदद से शाम सात बजे प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें