फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला छत्ती में मकान से लाखों के आभूषण, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिसावर के गांव नगला छत्ती में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि चोरों ने एक मकान को खंगाला डाला। चोर दीवाल फलांगकर मकान में प्रवेश कर गए और कमरे का कुंदा तोड़कर अंदर रखे अलमारी बक्सों व बेड से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।
सुबह जब घर के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। घटनास्थल व उसके आसपास के इलाके की काफी छानबीन की गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन

गांव नगला छत्ती निवासी राजकुमार पुत्र मुन्नालाल दुबई में नौकरी करता है। राजकुमार ने बताया कि उसके मकान में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे कुछ चोरों ने दीवार फांदकर प्रवेश कर लिया। चोर कमरे की सांकल का कुंदा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी और बेड को खंगाला डाला।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब दो लाख 10 हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र और पांच जोड़ी पायजेब आदि सामान चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इधर, मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड ने भी खोजी कुत्ते के साथ जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में राजकुमार ने पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें