फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटना के बाद बोलेरो गाड़ी में लगी आग

विज्ञापन
हाथरस : जलती बोलेरो कार। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा रोड पर गांव बरौस के निकट एक बोलेरो गाड़ी कॉस्मेटिक दुकान में जा घुसी। हादसे से बोलेरो में आग लग गई। इससे सड़क किनारे कॉस्मेटिक का सामान बेच रहे एक दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। दुकानदार ने बोलेरो चालक के खिलाफ चौकी गोविंदपुर में शिकायत की है।
बोलेरो कार सादाबाद की तरफ से आगरा जा रही थी। गांव बरौस के निकट तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और हाईवे किनारे लगी कॉस्मेटिक सामान की ठेल में जा घुसी। इसके बाद कार में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। इससे पहले हजारों रुपये का कॉस्मेटिक का सामान, खेल खिलौने जलकर राख हो गए। जबकि बोलेरो सवार लोगों को कूदकर जान बचानी पड़ी। इस मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें