फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला 10 साल के बच्चे का शव

विज्ञापन
हाथरस : गांव अहियापुर में बच्चे के शव को कब्र से निकालने के बाद सील करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला अहियापुर निवासी एक दस साल के बच्चे के शव को नौ दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के मोहल्ला अहियापुर निवासी रामकुुमार का 10 वर्ष का बेटा अंश 21 सितंबर को सीढ़ियों से गिर गया था। उसे परिजन डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन पिता को शक है कि उसके बेटे की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण नहीं हुई, उसकी किसी ने हत्या की है। इसको लेकर उसने जिलाधिकारी व एसपी से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कब्र से निकालकर कराए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इसके लिए अनुमति दे दी है। बुधवार की दोपहर को शव को प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कब्र से बाहर निकाला गया और फिर उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें