हाथरस : खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर हाथों में अपने स्कूल का झंडा लेकर जाती छात्रा। ?
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद।
कस्बा के अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को क्रीड़ा स्थल पर डॉ. हरीश चेयरमैन, डॉ. राजपाल डायरेक्टर (नेशनल कोच) डॉ. नीतू सिंह, आनंद फिजिकल एजूकेशन आगरा के द्वारा खेल ध्वज को फहराकर किया गया।
नारायण इंटरनेशनल स्कूल के बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड की मधुर धुन के साथ स्पोर्ट ध्वज को सलामी दी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस, सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस विजेता रहे। छात्राओं में ब्लू हाउस ने बाजी मारी।
प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के छात्र-छात्राओं की जलेबी रेस रही। जिसमें नर्सरी में प्रशांत निधि एवं यूकेजी में हर्षिता विजेता रहीं। अनिल सिंह पीटीआई ने बताया 400 से ज्यादा विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। संवाद