हाथरस : संत कृपाल आश्रम पर लगे शिविर में रक्तदान करने वाली महिला को प्रमाणपत्र देते अतिथि। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में कृपाल आश्रम गोशाला मार्ग पर संत दर्शन सिंह महाराज के 100वें जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। सीएमओ ने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
उन्होंने कहा कि कृपाल आश्रम के प्रबंधन व सेवादारों द्वारा कुशलतापूर्वक शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य से हम किसी के जीवन को बचाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। शिविर में 24 व्यक्तियों नेा रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में मिशन की हाथरस शाखा के अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल, समस्त मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सभी रक्त दानदाताओं व सभी सेवादारों का सहयोग रहा। संवाद