न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरएसएस के द्वितीय सर संघ चालक माधव राव सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती पर जिले की चारों तहसीलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शहर के राधे गार्डन में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रांतीय कार्यवाह प्रमोद व जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच हवन के साथ किया। स्वयंसेवकों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। प्रांत कार्यवाह प्रमोद ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान किसी को जीवन दान देता है, इसलिए इससे बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार में खुशियां भर देगा। यही हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है।
उन्होंने समय-समय पर रक्तदान करने की सलाह दी। जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि कोरोना काल के बाद बदलती वर्तमान परिस्थितियों में रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास स्वयंसेवक ने किया है। रक्तदान करने वाले सभी लोग प्रशंसा के पात्र हैं।
व्यवस्था में नगर प्रचारक चंद्रशेखर, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, सौरभ शर्मा, सह नगर संघ चालक डॉ. पीपी सिंह, हरपाल सिंह, तरुण शर्मा, जय शर्मा, वैभव गोयल, नीरज के शर्मा, मनवीर सिंह, विपिन, गौरव पाठक, गौरव रावत, अनमोल अग्निहोत्री, अनुराग दुबे, राज आदि कार्यकर्ता का सहयोग रहा।
शादी की वर्षगांठ पर किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में पहुंचकर शहर के साकेत कालोनी निवासी मनोज शर्मा एवं नूतन शर्मा ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर रक्तदान किया। शिविर आयोजकों ने शादी की वर्षगांठ मनाई। दोनों वैवाहिक दंपति ने एक दूसरे को माला पहनाई। आयोजकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सभी दंपति को बधाई दी।