फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्तदान शिविर और जागरूकता गोष्ठी 28 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से 28 जून को नगर पालिका के टाउन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। कई सामाजिक संस्थाएं इस शिविर को सफल बनाने के लिए आगे आई हैं।
यह शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। नगर पालिका प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुटा है। इस मौके पर एक जागरूकता गोष्ठी भी होगी। इसमें रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। इस सिलसिले में नगर पालिका के अध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि रक्तदान महादान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान करने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत करें। उन्होंने कहा है कि महामारी के दौर में रक्तदान की अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। इस समय रक्त की आवश्यकता सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा है। इस मौके पर रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन के लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें