न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को शहर के सभी शक्ति केंद्रों पर सभी बूथ अध्यक्षों के माध्यम से लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। शहर के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की उपस्थिति में गली-गली और मोहल्लों में सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को का कुमकुम से तिलक कर सम्मान किया गया। उनके घर पर स्टीकर लगाया गया।
शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस योजना, स्कॉलरशिप एवं तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली के साथ लाभार्थियों का तिलक किया गया। महिला लाभार्थी का तिलक महिला कार्यकर्ता द्वारा एवं पुरुष लाभार्थी का तिलक पुरुष कार्यकर्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक चौ. नत्थी सिंह, रामकुमार माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, राजवीर सिंह पहलवान, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, सोनिया नारंग, ऋतु गौतम एडवोकेट, पूनम शर्मा, रीना वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, आशीष सेंगर, राजेश दिवाकर, अमन पाराशर, चौ. रामकुमार वर्मा, वासुदेव माहौर, अरुण उपाध्याय, नारायण लाल, अनिल कुशवाहा, श्याम वार्ष्णेय आदि थे। नगला बेलनशाह व सीयल खेड़ा शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक गुंजा शर्मा व डौली माहौर ने लाभार्थियों का तिलक कर सम्मान किया। इस मौके पर ताराचंद्र माहेश्वरी, जितेंद्र शर्मा, अमन कौशिक, महीपाल माहौर, रुप सिंह, हरीश वर्मा, रामप्यारी गीता देवी, कमलेश देवी आदि मौजूद थे। संवाद