न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें 10 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले विशिष्ट टीकाकरण अभियान की रणनीति बनाई गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ टीकाकरण केंद्रों पर आम जनता की सहायता के लिए बनने वाली हेल्प डेस्क और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। जिला टीकाकरण अभियान के प्रमुख अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत यह कार्य नर सेवा व नारायण सेवा के भाव से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ध्यान रहे हमारा कोई भी व्यक्ति परिवार से या परिचित इस टीकाकरण अभियान से न छुट पाए। जिला सोशल मीडिया और आईटी प्रमुख पवन रावत ने ऑनलाइन पंजीकरण के साथ टीकाकरण के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के विषय में अवगत कराया। बैठक में लक्ष्मीकांत श्रोतिय, तनिष्क अरोड़ा, हिमांशु, ऋतिक, रोहन पाठक, जतिन कुमार, मोहित कुमार, प्रभात, सचिन जादौन, भूपेंद्र कौशिक, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।