फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विस चुनाव में भाजपा को फिर मिलेगा प्रचंड बहुमत : श्रीकांत

विज्ञापन
हाथरस : जन विश्वास यात्रा के दौरान आगरा रोड स्थित भगत सिंह पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि अखिलेश यादव को यह महसूस हो गया है कि भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। ऐसे में वह रोजाना अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का रथ जनता का रथ है। भाजपा ने प्रदेश में विकास के लिए काफी काम किया है।
विज्ञापन

वह यहां जनविश्वास यात्रा के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाथरस हींग, रंग, गुलाल और आलू के लिए जाना जाता है। जेवर में काफी बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। इसका यहां के व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा। आलू की यहां काफी पैदावार होती है। आगरा में इसके लिए अनुसंधान केंद्र प्रस्तावित है। इसका यहां के किसानों को लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें