फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा ने नफरत फैलाई, भाईचारे को किया समाप्त : सुमन

विज्ञापन
गुलशन पैलेस में गठबंधन प्रत्याशी गुड्डू चौधरी के पक्ष में सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मं? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू के समर्थन में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने पुसैनी रोड स्थित गुलशन पैलेस में आयोजित सभा को संबोधित किया और वहां मौजूद लोगों से गुड्डू चौधरी को आशीर्वाद देने का आह्वान किया।
सुमन ने कहा कि पांच साल में योगी सरकार ने युवाओं, बेरोजगार, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के साथ सिर्फ छलावा किया है। कृषि बिल के नाम पर तीन काले कानून लाकर किसानों को एक साल तक आंदोलन करने के लिए मजबूर कर दिया। किसानों की ताकत के आगे भाजपा सरकार को झुकना पड़ा।
विज्ञापन

इस आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसान शहीद हो गए। पूरे प्रदेश में लोगों में इस सरकार के प्रति भारी आक्रोश है, क्योंकि इस सरकार ने केवल धार्मिक आधार पर नफरत पैदा कर भाईचारे को नुकसान पहुंचाया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन प्रदेश के लोगों के बीच परस्पर प्रेम और सौहार्द का वातावरण कायम कर रहा है।
सरकार में आने पर शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी व अन्य रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान और मजदूर के हित में भी सर्वाधिक कार्य किए जाएंगे। प्रदेश में 10 मार्च को रालोद सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से गुड्डू चौधरी का साथ देने का आह्वान किया।
प्रत्याशी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने कहा कि अगर उन्हें जीत मिली तो विधायक सादाबाद की जनता होगी और वह जनता के सेवक होंगे। 24 घंटे उनके दरवाजे जनता के लिए खुले रहेंगे। हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों के यहां विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वह हर समय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, राजेश चौधरी, बाबू जफरुद्दीन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, महाराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयपाल सिंह, राजकपूर, मोनू जाटव, रानू सिसौदिया, दीपू चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें