फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेड़ से टकराकर पलटा कैंटर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जलेसर से कैटरिंग का काम करके लौट रहे कैटर्स का सामान भरा कैंटर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन अन्य घायलों को परिजन शहर के किसी निजी अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार की दोपहर को कैटरिंग कर्मचारी एक शादी समारोह से जलेसर से कैंटर में सवार होकर लौट रहे थे। कैंटर में कांशीराम कॉलोनी निवासी पप्पू व मोनू के अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे। जलेसर रोड बैर गांव पर अचानक से कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के बीचों-बीच डीसीएम कैंटर पलट जाने से जलेसर-हाथरस रोड जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कैटरिंग का सामान सड़क पर बिखर गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उसके बाद कैंटर को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें