आला पदाधिकारियों को जिले में कोरोना से बचाव की स्थिति की जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री भवानी सिंह, बृज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बृज क्षेत्र के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ कोरना वायरस जैसी घातक महामारी के विषय में वीसी के माध्यम से चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इन पदाधिकारियों को जनपद में कोरना वायरस महामारी से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाथरस में प्रशासन द्वारा कई अस्पतालों में कोरोना वायरस के रोगियों के लिए आइसोलेशन बेडों की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन द्वारा गरीब जनमानस को राशन सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी भी गरीब परिवार में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने अपने माध्यम से जनमानस की सहायता करने में लगे हैं।