फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सोशल मीडिया पर फैलाई अफवाह तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसे लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं ऐसे लोगों पर पुलिस की साइबर सेल टीम भी नजर रखे हुए है।
लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। सभी अकाउंट व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और ट्विटर आदि पर साइबर सेल को निगरानी के लिए लगाया गया है। एसपी बंसवाल ने बताया कि लोग लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अपने घर या आस-पड़ोस में बाहर से आए लोगों की सूचना भी पुलिस को देकर सहयोग करें। यहां पर जमात से लौटे व्यक्तियों पर विशेष नजर रखे जाने की बात एसपी ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की चेतावनी
- सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संबंधी किसी भी भ्रामक जानकारी को नहीं फैलाएं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- जिले के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी जा रही है। हर किसी पर पुलिस की नजर है।
- अफवाहों से भरे संदेश शेयर करने वाले के खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा।
- पुलिस प्रशासन को जानकारी मिलती है कि सूचना छुपाई गई है तो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें