फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम तय करने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अब चंद दिन बचे हैं। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। भाजपा ने अभी से जिले के ब्लॉक प्रमुख पदों पर अपना कब्जा करने के लिए कसरत शुरू कर दी है। वहीं दावेदार भी सामने आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जिले को दो ब्लॉकों को छोड़कर अन्य ब्लॉकों के लिए जिला स्तर से नाम लगभग तय कर लिए गए हैं और इन्हें जल्द ही आलाकमान को भेज दिया जाएगा। पार्टी आलाकमान द्वारा इनका चयन होगा। सबसे ज्यादा पेचीदगी सासनी ब्लॉक की है।
सासनी ब्लॉक में सांसद राजवीर दिलेर की बेटी पूर्णिमा और विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई हैं। दोनों की प्रमुख पद के लिए दावेदारी है। वहीं सूत्र बताते हैं कि स्थानीय स्तर से इन दोनों के साथ-साथ एक अन्य बीडीसी सदस्य आशा दिवाकर का नाम भी तय किया गया है। मुरसान ब्लॉक से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय का नाम भेजना लगभग तय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हाथरस ब्लॉक से पूनम पांडेय व रुखसाना का नाम भेजना तय किया जा रहा है। सिकंदराराऊ से अजय प्रताप व हसायन से धर्मेंद्र सिंह का नाम लगभग तय हो गया है। अभी सादाबाद और सहपऊ ब्लॉक के लिए नाम फाइनल नहीं हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि इसे लेकर अभी मंथन किया जा रहा है और उसके बाद ही कुछ प्रमुख दावेदारों के नाम आलाकमान को भेजे जाएंगे। आलाकमान ही प्रत्याशी फाइनल करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें