फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भाजपा ने किसानों के साथ किया धोखा: लल्लू

विज्ञापन
सिकंदराराऊ: मंडी गांधीगंज में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जनसभा में उपस्थित लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ हर मोर्चे पर धोखा करने का आरोप लगाया। लल्लू रविवार को यहां कांग्रेस के किसान जन जागरण अभियान के तहत मंडी गांधीगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसान कर्जे के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। दस हजार रुपये के ऋण के लिए किसान की रिकवरी निकाल दी जाती है, जबकि हजारों करोड़ रुपये का कर्जा हजम करने वालों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं। लल्लू ने कहा कि किसानों हम आपके द्वार पर आपकी समस्याओं के निदान और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए आए हैं। भाजपा सरकार ने किसान की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन उर्वरक, कीटनाशक और बिजली के दाम बढ़ा दिए गए, जिससे किसान के उत्पादों की लागत में वूद्धि हो गई, लेकिन उत्पादों के दाम गिरा दिए गए।
विज्ञापन

लल्लू ने कहा कि आवारा गोवंश ने किसान की मुसीबत बढ़ा रखी है। फसल पककर तैयार है, लेकिन आवारा पशुओं का झुंड एक ही रात में किसान की मेहनत पर पानी फेर देता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7800 करोड़ रुपये से ज्यादा गन्ना किसानों का गन्ना मिलों का बकाया चल रहा है। वादा किया गया था कि 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। गन्ने का लागत मूल्य 300 रुपये प्रति क्विंटल होता है, लेकिन सरकार समर्थन मूल्य इसके आसपास रखती है, जिसस किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। भारी हानि हो रही है।
उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोर में जाने के बाद आलू का भाड़ा इतना लिया जाता है कि उसकी कीमत आलू के बाजार भाव से ज्यादा हो जाती है। पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान 40 दिन तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न चरणों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। अंतिम चरण में आवारा पशुओं के साथ मुख्यमंत्री आवास का लखनऊ में घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने स्व जगतवर्ती पाठक के चित्र पर उनके जीटी रोड स्थित आवास पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, हाथरस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, नवेद अहमद, हसीन खान, अखलाक भारती, शादाब कुरेशी, जहीरुद्दीन पीरजादा, सुभाष चंद्र शर्मा, प्रदीप जादौन, निखिलवर्ती पाठक, अंकुश सिंह चौहान, राशिद कुरैशी, मयंक उपाध्याय, शिवम यादव, रवि यादव मौजूद थे।

सिकंदराराऊ: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजयकुमार लल्लू का स्वागत करते कांग्रेसजन।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें