फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिसावर पागल कुत्ते ने कई को काटा, लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
सादाबाद: पागल कुत्ते के हमले में घायल युवक निशान दिखाते हुए। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिसावर के गांवों में आतंक का पर्याय बन चुके एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने इस कुत्ते को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला, कुत्ते के मरने के बाद ही लोगों ने चैन की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गांव सिंदूरा में सब्जी बेचने आए दो युवकों पर कुत्ते ने हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गए, जैसे तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। वहीं लोगों ने लाठी डंडे से उसे भगा दिया। यह कुत्ता घूमता हुआ नगला छत्ती में पहुंच गया। यहां भी कुत्ते ने चार पांच लोगों पर हमला बोल दिया, जिसमें मऊआ चौधरी घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके अलावा वह कई अन्य लोगों पर कुत्ते ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की रात यह कुत्ता गांव सिन्दूरा में आ गया, जब सुबह लोग घूमने के लिए निकले तो इस पागल कुत्ते पर लोगों की नजर पड़ी तो लोगो ने लाठी डंडे लेकर उसे घेर लिया, कुत्ते ने इस दौरान भी लोगों पर हमला कर दिया, लेकिन ग्रामीणों ने चारों तरफ से कुत्ते को घेर लिया और उसे लाठी डंडों से मार गिराया। कुत्ते के हमल से घायलों में विवेक कुमार, श्यामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, अभिषेक कुमार, अभि, पंकज, लव कुमार, मऊआ चौधरी, लाला चौधरी आदि हैं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें