फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यार्थियों को दूरबीन से दिखाए पक्षी

विज्ञापन
विश्व वेटलैंड्स डे पर दूरबीन से पक्षियों को देखते बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विश्व वेटलैंड्स दिवस के मौके पर बुधवार को वन विभाग ने छात्र-छात्राओं को गांव गुमानपुर के तालाब का भ्रमण कराया और उन्हें दूरबीन से पक्षी दिखाए। तदुपरांत गांव कोटा स्थित हरचरनलाल इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा ने विद्यार्थियों को वेटलैंड के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों को बुकलेट का भी वितरण किया गया।
विश्व वेटलैंड्स दिवस के मौके पर कुछ बच्चों को वन विभाग की टीम गुमानपुर में तालाब का भ्रमण कराने ले गई। वहां बच्चों को दूरबीन से पक्षियों को दिखाया गया। बाद में एक गोष्ठी का आयोजन गांव कोटा स्थित हरचरनलाल इंटर कॉलेज में हुआ।
विज्ञापन

गोष्ठी में क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा ने कहा कि हमारे जीवन में पर्यावरण के साथ जीव जंतुओं की बड़ी भूमिका है। बदलते परिवेश में बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। गुमानपुर तालाब पर काफी पक्षियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

आज के समय में गौरैया प्रजाति विलुप्त हो गई है। इसके संरक्षण में वन विभाग लगा है। इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा, अंकिता तिवारी, वनरक्षक बनी सिंह आदि ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम में भुवनभूषण शर्मा, आशीष तिवारी, अली हसन, गंभीर सिंह, पंकज भदौरिया, राजकुमार सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें