फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला के गले से चेन तोड़ ले गए बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
हाथरस : आगरा रोड पर बाइक सवारो द्वारा महिला की चेन तोड़ने की सूचना पर जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को महिला की चेन तोड़ ली और आगरा की ओर फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
शहर के आगरा रोड अशोक नगर आवास-विकास कॉलोनी निवासी अंकुर अग्रवाल की पत्नी नेहा अग्रवाल सोमवार को मदर्स डे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रोड पर आईं तो शहर की ओर से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी ओर छपट्टा मारा और गले से चेन खींचकर ले गए। महिला चिल्लाती रह गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के आधार पर बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें