फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के लाखनूं व नगला खुशाली के बीच बाइक सवार तीन लोगों ने नगला खुशाली निवासी मेडिकल स्टोर संचालक को बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मार दी। घटना के बाद लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
नगला खुशाली निवासी राकेश कुमार पुत्र मुकंदी लाल गांव पुरा में मेडिकल स्टोर की दुकान करता है। राकेश कुमार बृहस्पतिवार शहर आया था। वह दवा लेकर बाइक पर अपने गांव लौट रहे था। जैसे ही राकेश नगला खुशहाली व गांव लखानू के बीच पहुंचा तो उन्हें एक बाइक सवार तीन लोगों ने रोक लिया। यहां पर बाइक सवारों ने राकेश पर जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। गोली राकेश के पैर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जिन्हें देखकर बाइक सवार भाग गए। घटनास्थल पर राकेश के परिवार के लोग आ गए। जिन्होंने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें