फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टैंकर की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत

विज्ञापन
लेखपाल रणवीर सिंह का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड रुहेरी के निकट बाइक सवार एक लेखपाल को टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने लेखपाल को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही जिला प्रशासन के कई अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं, टैंकर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी रनवीर (50) रविवार की दोपहर बाइक से कलक्ट्रेट जा रहे थे। इसी बीच रुहेरी के निकट गैस से भरे टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से घायल लेखपाल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। लेखपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें