फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाईपास पर कोटा-कपूरा चौराहे के निकट देर रात को किसी वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनके परिवार के लोग भी आ गए।
बृहस्पतिवार की रात को करीब 12 बजे बाइक सवार नाजिम पुत्र मोहम्मद अली और उसका साथी आलम पुत्र मोहम्मद आकिब निवासी दतिया मुरादाबाद बाइक से आगरा की ओर जा रहे थे। बाईपास-कपूरा चौराहे के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने हाईवे की एंबुलेंस को सूचना दे दी, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार लेकर दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें