फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
हाथरस : मृतक नदीम कुरैशी का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के ईदगाह गेट इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नदीम कुरैशी पुत्र भूरा हाजी निवासी मोहल्ला व्यापारियान मोहल्ले में ही मीट की दुकान करता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह किसी काम से अपने एक अन्य साथी के साथ ईदगाह कॉलोनी गया था। वह बाइक लेकर साथी के साथ ईदगाह गेट पर खड़ा था। इस दौरान मैजिक सवार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार नदीम मैजिक वाहन की चपेट में आ गया और काफी दूर तक वाहन में फंसकर पहियों से लिपटकर काफी दूर तक चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य बाइक सवार का आगरा में उपचार चल रहा है। वह इगलास क्षेत्र का निवासी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नदीम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें