फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुकान का ताला तोड़कर टीवी व नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के जलेसर रोड स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां शटर का ताला तोड़कर चोर सीसीटीवी कैमरे के लिए लगी एलईडी टीवी और कुछ रुपये चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की मदद से भी बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
जलेसर रोड निवासी मूलचंद्र कुशवाहा पुत्र भूप सिंह कुशवाहा की घर के पास में ही राज बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। बुधवार की रात को बदमाशों ने दुकान के शटर पर लगेे ताले को तोड़ दिया, लेकिन दूसरा ताला नहीं टूटने पर शटर ज्यादा ऊपर नहीं उठ गया। इस कारण माना जा रहा है कि एक ही बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के अंदर की खिड़की को तोड़ने में भी बदमाशों को सफलता नहीं मिली। यहां से बदमाश एलईटी टीवी, कुछ रुपये और अन्य सामान ले गए। सुबह फर्म स्वामी ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें