फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निकट मंगलवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सीधामई निवासी धर्मेंद्र (24) पुत्र राजेंद्र व धर्मेंद्र पुत्र राजवीर हाथरस से देर रात को अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक सलेमपुर के निकट पहुंची एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें